विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में वोटिंग से पहले धरपकड़, कोलकाता के कई इलाकों से पुलिस ने उठाए 11 कुख्यात अपराधी

Published: Wed, 22 Apr 2026 02:24 AM (IST)

कोलकाता में विधानसभा चुनाव से पहले शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

कोलकाता के कई इलाकों से पुलिस ने उठाए 11 कुख्यात अपराधी  (सांकेतिक तस्वीर)

कोलकाता के कई इलाकों से पुलिस ने उठाए 11 कुख्यात अपराधी  (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मतदान से पहले कोलकाता में 11 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

  2. पिछली चुनावी प्रक्रियाओं के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप भी इन पर लगे थे

जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता में विधानसभा चुनाव से पहले शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय लालबाजार के जासूसी विभाग की टीम ने रातभर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान इन सभी अपराधियों को पकड़ा।

पिछली चुनावी प्रक्रियाओं के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप भी इन पर लगे थे। कई अपराधियों के खिलाफ अदालत से गैर-जमानती वारंट भी जारी थे, लेकिन वे फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार अपराधियों में उत्तर कोलकाता का कुख्यात अपराधी कार्तिक सोनकर उर्फ ‘खरगोश’, अमित सिंह उर्फ ‘चैप्टा’, उत्तम साउ उर्फ ‘उच्छे’, इस्तियाक अहमद उर्फ ‘मिस्टर’, शेख मुनव्वर उर्फ ‘मन्नू’ , मोहम्मद सिराज, कृष्ण खरोवार, जयदेव मालाकार उर्फ ‘मैंडेला’, मिंटू घोड़ुई उर्फ ‘बोल्टू’, अर्पण चक्रवर्ती और शाहादत हुसैन उर्फ ‘शाका’ शामिल हैं।

मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में नाका चेकिंग के दौरान कुल 6 लाख 33 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए।

तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना में नौ गिरफ्तार
कोलकाता के इकबालपुर में सोमवार रात तृणमूल कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प की घटना में पुलिस ने कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना एकबालपुर थाने के बाहर हुसैन शाह रोड पर चुनाव प्रचार के दौरान हुई।

भाजपा के उम्मीदवार राकेश सिंह की अगुवाई में चल रहे कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे, जिसका जवाब तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने भी नारे लगाकर दिया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और मामला झड़प में बदल गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच भाजपा कार्यकर्ता और चार तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। इस मामले में तीन एफआइआर दर्ज की गई हैं।