विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश के कई राज्यों में 100% आबादी को लगी वैक्सीन की पहली डोज, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

By Shashank PandeyEdited By:
Published: Thu, 21 Oct 2021 09:54 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 09:59 AM (IST)

100 Crore Vaccination भारत ने आज 100 करोड़ टीकाकरण का ऐतिहासिक रिकार्ड हासिल कर लिया है। दुनिया के सबसे बड़े ...और पढ़ें

भारत ने हासिल किया 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य।(फोटो: प्रतीकात्मक)
भारत ने हासिल किया 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य।(फोटो: प्रतीकात्मक)

नई दिल्ली, जेएनएन। 100 Crore Vaccination, भारत ने आज 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारत ने इस ऐतिहासिक लक्ष्य को बहुत कम समय में हासिल किया है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने के करीब नौ महीने बाद ही भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण का रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर लिया। इस रिकार्ड लक्ष्य को हासिल करने में देश के विभिन्न राज्यों का अहम योगदान है। देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां 100 फीसद आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जो इस लक्ष्य के बेहद करीब है। आइए आपको भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े बताते हैं।

100% टीकाकरण वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

कोरोना टीकाकरण से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, देश के छोटे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भारत में टीकाकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। डाटा से पता चला है कि हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लगभग सभी लोगों को कम से कम पहली डोज लगा दी है। वही असम, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और गोवा ने 100 फीसद आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

90 फीसद टीकाकरण वाले राज्य

छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा देश के कुछ बड़े राज्य भी टीकाकरण की बड़ी संख्या हासिल करने में सफल रहे हैं। गुजरात, केरल, दिल्ली, मध्य प्रदेश ने अपनी कम से कम 90 फीसद आबादी को वैक्सीन की पहल डोज लगा दी है। वही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों ने अपनी 70 फीसद आबादी का टीकाकरण कवरेज हासिल कर लिया है।

कई राज्यों में टीके की बर्बादी, कम हुआ टीकाकरण

दूसरी ओर, पूर्वोत्तर राज्यों में अपेक्षाकृत ज्यादा वैक्सीन की बर्बादी की सूचना मिली है। मणिपुर, मेघालय और नागालैंड में 60 फीद से भी कम लोगों को वैक्सीन की पहली डोज हासिल हुई है।

सबसे ज्यादा कहां लगी है वैक्सीन?

सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने के मामले में सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश का नाम है। उत्तर प्रदेश में 12,21,60,335 वैक्सीन डोज लग चुकी है जबकि महाराष्ट्र का नंबर दूसरा है। यहां अब तक कुल 9,32,25,506 वैक्सीन लग गई हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल का नाम है, जहां 6,85,28,936 डोज लग चुकी है और गुजरात में 6,76,87,913 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

वैक्सीन से जुड़े दिलचस्प आंकड़े-

- अब तक कुल 100.32 करोड़ टीकाकरण। 70.95 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 29.36 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरी डोज मिली है।

- भारत में 60 साल से ऊपर वालों का 17.08 करोड़ टीकाकरण 45-60 साल के बीच वालों का 27.05 करोड़ टीकाकरण और 18-44 साल वालों का 55.76 करोड़ टीकाकरण किया जा चुका है।

- 51.78 करोड़ से अधिक पुरुषों का टीकाकरण जबकि 48.09 करोड़ से अधिक महिलाओं का टीकाकरण।

- देश में ज्यादातर आबादी को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। 88.35 करोड़ कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगी है जबकि 11.44 करोड़ कोवैक्सीन की डोज लगी। बाकी बची स्पुतनिक वी लगाई गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।