Move to Jagran APP

ओडिशा: पुरी के अस्पताल परिसर से 10 मानव खोपड़ी बरामद

अस्पताल परिसर में झाड़ियों के बीच पीले रंग के प्लास्टिक बोरे को देखकर एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी।

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 08:01 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 08:01 AM (IST)
ओडिशा: पुरी के अस्पताल परिसर से 10 मानव खोपड़ी बरामद
ओडिशा: पुरी के अस्पताल परिसर से 10 मानव खोपड़ी बरामद

पुरी, ब्यूरो। पुलिस ने रविवार को पुरी रेलवे स्टेशन के पास केडीएम (कमला देवी मातृ मंगल) अस्पताल परिसर से पीले रंग के एक प्लास्टिक बोरे में रखी 10 मानव खोपड़ियां बरामद की है। इस घटना के बाद अस्पताल समेत पूरे शहर में हड़कंप मच गया। घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे की है।

loksabha election banner

अस्पताल परिसर में झाड़ियों के बीच पीले रंग के प्लास्टिक बोरे को देखकर एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी समुद्रकुल थाना पुलिस को दी। समुद्रकुल थाना पुलिस एवं साइंटिफिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में पुलिस मानव खोपड़ी से भरे बोरे को जब्त कर अपने साथ लेकर गई। इस संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल परिसर में बोरा देखते ही थाना को सूचित कर दिया। यह बोरा किसने रखा और कब रखा इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है।

माना जा रहा है कि यह हरकत मानव हड्डियों की तस्करी करने वाले व्यक्ति की हो सकती है। वहीं कुछ लोग इसे किसी बड़े हत्याकांड से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस संबंध में समुद्रकुल थाना प्रभारी विश्व रंजन सेनापति ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है, जांच चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.