Cyclone Fani : ओडिशा में अब-तक 41 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता संगम महापात्रा ने बताया कि इस चक्रवात में 5.8 लाख मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।ओडिशा के 155 ब्लॉकों में 1 करोड़ 48 लाख लोग प्रभावित हुए
भुवनेश्वर, एएनआइ। ओडिशा में फणि तूफान के गुजर जाने के पांच दिन बाद भी राज्य के कई प्रभावित इलाकों में बिजली, पानी और दूरसंचार व्यवस्था पूरी तरह ठप है। साथ ही लोगों के सामने भोजन और पीने पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी अनुसार इससे अब-तक 41 लोगों की मौत हो गई है। ओडिशा सरकार ने इसकी जानकारी दी है।
Commissioner & Secretary, Information & Public Relations, Government of Odisha: 41 casualties reported till now in Odisha. #CycloneFani pic.twitter.com/IryxEvDF2h
— ANI (@ANI) May 8, 2019
इन सबके बीच ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता संगम महापात्रा ने बताया कि इस चक्रवात में 5.8 लाख मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि फणि चक्रवात से ओडिशा के 155 ब्लॉकों में 1 करोड़ 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, लगभग 5.8 लाख घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
मंगलवार से राज्य में प्रभावित लोगों को राज्य सरकार की ओर से राहत सामग्री का वितरण शुरू कर दिया। राशन कार्ड धारी पीड़ितों को 20 हजार रुपया, 50 किलो चावल और प्लास्टिक का तिरपाल बांटा जा रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वयं मंगलवार को पुरी में इसकी शुरुआत की।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को फणि चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। वहीं इधर भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में राहत और बहाली के काम की समीक्षा बैठक की।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप