विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भाजपा को मिट्टी में मिलाना है; गठबंधन धर्म निभाइए', बांकीपुर उपचुनाव से पहले बोले मुकेश सहनी

Published: Tue, 28 Jul 2026 08:39 PM (IST)

मुकेश सहनी ने पटना में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को हराने का आह्वान किया, कहा कि उनका वोट वहीं जाना चाहिए जहां समाज का हित सुरक्षित हो।

कार्यक्रम को संबोध‍ित करते मुकेश सहनी।

कार्यक्रम को संबोध‍ित करते मुकेश सहनी।

HighLights

  1. मुकेश सहनी ने भाजपा को हराने का लक्ष्य बताया।

  2. कार्यकर्ता सम्मेलन में गठबंधन धर्म निभाने पर जोर दिया।

  3. निषाद गुरुकुल का निर्माण पटना में किया जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हमारा वोट हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम हारें या जीतें, लेकिन हमारा वोट वहीं जाना चाहिए जहां हमारे समाज का हित सुरक्षित हो।

भाजपा को मिट्टी में मिलाना है, इसके लिए उपचुनाव में गठबंधन धर्म निभाईए। मंगलवार को पटना में आयोजित कार्यकता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि किसी भ्रम, अफवाह या माहौल की चर्चाओं में पड़ने की जरूरत नहीं है।

मुकेश सहनी ने कहा क‍ि पूरी मजबूती के साथ अपने गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराइए। इस क्रम में उन्‍होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। 

भाजपा को हराना हमारा लक्ष्‍य 

उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा हमारी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है और उसे राजनीतिक रूप से हराना हमारा लक्ष्य है।

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि पटना के दीघा पुल के नीचे सात एकड़ में निषाद गुरुकुल का निर्माण कराया जा रहा है।

उसका उद्घाटन अगले वर्ष जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति, पटना महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सहनी एवं पटना जिला अध्यक्ष अर्जुन सहनी समेत अन्य नेता शामिल हुए।

राजद का आरोप, बांकीपुर में संवैधानिक प्रविधानों का खुला उल्लंघन

राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने आरोप लगाया है कि बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जिला प्रशासन द्वारा संवैधानिक प्रविधानों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं।

चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने क्षोभ जताया है। एनयूएलएम, जीविका दीदी और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाया जा रहा।

मतदान के दिन इन्हें मतदाताओं को घरों से मतदान केंद्र तक लाने का दायित्व मिला है। नियमानुसार किसी भी गैर-सरकारी व्यक्ति या एजेंसी का चुनावी कार्य में उपयोग गैर-संवैधानिक है। उपरोक्त सभी सरकारी कर्मी नहीं।

यह भी पढ़ें- BJP के रथ के सामने थे तेजस्वी, ऊपर से बरसने लगे पर्चे; बांकीपुर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाईवोल्टेज नजारा

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार खत्म होने से पहले NDA का बड़ा दावा, बोले- नीरज सिन्हा रचेंगे नया इतिहास