MPESB Final Result 2026: पुलिस सूबेदार स्टेनोग्राफर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
मध्य प्रदेश पुलिस सूबेदार स्टेनोग्राफर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB Final Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एमपीईएसबी ने जारी किया फाइनल रिजल्ट।
500 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सूबेदार और स्टेनोग्राफर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट पर जाकर पुलिस सूबेदार और स्टेनोग्राफर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें सूबेदार के कुल 28 पद और स्टेनोग्राफर के लिए कुल 472 पद आरक्षित किए गए हैं।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें परिणाम
फाइनल रिजल्ट MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Final Result Subedar (Stenographer) Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
फेज-1 परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 16 से 21 जनवरी, 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट 17 फरवरी, 2026 को रिजल्ट जारी किया गया था। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए फेज-2 परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल, 2026 को किया गया था। फेज-2 परीक्षा का रिजल्ट 18 मई को जारी किया गया था।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी को ध्यान से चेक कर लें।
