पालीथिन मुक्त बिंदकी का संदेश, लगाया गया ईको मेला
नगर को पालीथीन मुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता को ईको मेले का आयोजन
पालीथिन मुक्त बिंदकी का संदेश, लगाया गया ईको मेला
संवाद सहयोगी, बिंदकी : नगर पालिका में मंगलवार को लगाए गए ईको मेले में आरएसजी बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्य रन्नो गुप्ता नेतृत्व में घरेलू सजावट के सामान की प्रदर्शनी लगाई। इसमें घरेलू वेस्टेज सामान से तैयार सजावट के सामान को स्टाल में प्रदर्शित किया। इसके अलावा समाज सेविका संगीता तिवारी ने पालीथीन मुक्त अभियान को गति देने के लिए कपड़े से बनाए गए झोलों को स्टाल लगाया। इन झोलों का वितरण भी किया गया। शिव प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा पालीथीन व प्लास्टिक से छुटकारा पाने के लिए मक्का व खोई से बनी पत्तल व कटोरी का स्टाल सजाया। इसके अलावा मिट्टी के बर्तनों का भी स्टाल लगा। सभी स्टालों का एसडीएम अंजू वर्मा ने अवलोकन किया। ईओ निरूपमा प्रताप ने ईको मेला में लगे स्टालों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष स्वाती ओमर, नगर पालिका के कर निरीक्षक रवींद्र सोनकर, अवर अभियंता निर्माण प्रवीण कुमार, अवर अभियंता जलकल नीरज शुक्ला, कार्यालयधीक्षक मनोज शुक्ला, शशिकांत दीक्षित, गिरीश पांडेय, जावेद अहमद, अरविंद के अलावा कर्मचारी व नगर के अन्य लोग मौजूद रहे।
सदर पालिका में उकेरी कलाकृति
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सदर नगर पालिका में छात्र और छात्राओं के बीच चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर भारत के नक्शे और तिरंगे की मनोहारी छटा ने लोगों में देश प्रेम का संचार किया। अधिशासी अधिकारी मीरा सिंह, सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, सफाई प्रभारी लिपिक मोहम्मद हबीब सहित स्टाफ ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में शामिल छात्र और छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रसंग सुनाए।