विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, 53 जूनियर इंजीनियर बने सहायक अभियंता

Published: Fri, 24 Jul 2026 10:01 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर सरकार ने बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 जूनियर इंजीनियरों को प्रभारी सहायक अभियंता बनाया और 74 अधिकारियों का तबादला किया।

जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग के 53 जूनियर इंजीनियरों को प्रभारी सहायक अभियंता बनाया गया है।

जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग के 53 जूनियर इंजीनियरों को प्रभारी सहायक अभियंता बनाया गया है।

HighLights

  1. बिजली विभाग में 53 जूनियर इंजीनियर प्रभारी सहायक अभियंता बने

  2. विभाग में कुल 74 अधिकारियों का प्रशासनिक तबादला किया गया

  3. रिक्त पद भरने और कार्यप्रणाली प्रभावी बनाने का लक्ष्य

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 जूनियर इंजीनियरों को प्रभारी सहायक अभियंता बनाने के साथ विभाग में 74 अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया।

सरकार ने विभाग में रिक्त पदों को भरने व जमीनी स्तर पर विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के बड़ा फैसला किया। सभी पदोन्नत अधिकारियों को अपने वर्तमान वेतनमान व ग्रेड में ही कार्य करना होगा। उन्हें नियमानुसार अलाउंस भी मिलेगा।

सरकार के आदेश को तत्काल प्रभाव बनाकर सभी अधिकारियों को तैनाती के उनके पुराने स्थान से रिलीव कर दिया गया है। प्रभारी सहायक अभियंता बनाने गए 53 जूनियर इंजीनियरों में 36 डिग्री व 17 डिप्लोमा धारक जूनियर इंजीनियर हैं।

पदोन्नत किए गए डिग्री जूनियर इंजीनियरों में रम्यता महाजन, रघु सिंह जंडला, नासिर अहमद डग्गा, आशिक हुसैन डार, उमर इमरान मीर, सफी-उल-इस्लाम मीर, राशिद हुसैन डार, शौकत हसन, रफीक अहमद बेग, विक्रम गुप्ता, संदीप गुप्ता, अमरीक सिंह, विवेक शर्मा, राकेश कटोच, विकास शर्मा, पूर्णिमा रैना, मिनी गुप्ता, फजल अहमद, रईस अहमद, गुरविंदर सिंह, रऊफ अहमद शाह, अब्दुल हमीद दर्जी, ओवैस गनी, मरूशा बशीर, मंजूर अहमद मीर, गुलाम जीलानी वानी, निसार अहमद भट, आदिल हुसैन लोन, जाहिद अहमद खान, इम्तियाज अहमद भट, इम्तियाज अहमद शेख, नजीर अहमद गनई, नवीद अहमद, एजाज अहमद, आसिफ निसार व नसीर अहमद शामिल हैं।

सरकारके के बड़े पैमाने पर पदोन्नति व ट्रांसफर से बिजली विकास विभाग की प्रशासनिक क्षमता मजबूत होगी। इससे विभाग में रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी व प्रदेश में विद्युत सेवाओं के संचालन एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।