Move to Jagran APP

तिरंगे का बढ़ाएं मान, 15 अगस्त तक हर घर पर लगाएं

तिरंगे का बढ़ाएं मान 15 अगस्त तक हर घर फहराएं तिरंगा विधायक

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 06:48 PM (IST)
तिरंगे का बढ़ाएं मान, 15 अगस्त तक हर घर पर लगाएं
तिरंगे का बढ़ाएं मान, 15 अगस्त तक हर घर पर लगाएं

तिरंगे का बढ़ाएं मान, 15 अगस्त तक हर घर पर लगाएं

loksabha election banner

लीड------

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

अमृत महोत्सव सेल्फी बूथ में बच्चों ने खिंचाई सेल्फी लिया तिरंगा लगाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, लातेहार : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हमारा देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इस उत्सव को हम अपनी भागीदारी से महाउत्सव में बदलने का प्रयास करें। आज पूरे विश्व में तिरंगे का मान बढ़ा है, तिरंगे का वैश्विक स्तर पर और मान बढ़ाने के लिए हर-घर तिरंगा अभियान में एकजुटता के साथ शामिल होकर 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराएं। उक्त बातें विधायक वैद्यनाथ राम ने हर घर तिरंगा विषय पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं। उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन ने गांव-पंचायतों तक राष्ट्रध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है। 15 अगस्त तक लोग अपने अपने घरों में तिरंगा फहरायें और देश की आजादी का जश्न मनाएं। उप विकास आयुक्त ने पुरस्कार पाने वाले बच्चों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखें। उन्होंने बच्चों से पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और जीवन में कभी हार ना मानने की भी सलाह दी। धन्यवाद ज्ञापन भोला शरण डीएवी विद्यालय के प्राचार्य प्रभात रंजन ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालनशिक्षक अरुण कुमार पांडेय ने किया। संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा ने स्वागत गान और देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर राकेश रंजन तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, अजीत कुमार, सुशील दुबे, बसंत कुमार, बी एन साहा, राजा विशाल, शकुंतला पाल आदि थे।

11 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालय में 7 तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें क्विज, देश भक्ति गीत, नृत्य, कविता वाचन, रंगोली, पेंटिंग और भाषण को शामिल किया गया था। सभी प्रतियोगिताओं के क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.