संवाद सूत्र, बांका। अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला बांका थाना क्षेत्र के भिट्ठी गांव से सामने आया है। दो महीना पूर्व प्रेम-प्रसंग में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जब प्रेमी का मन भर गया तो अब विवाहिता से किनारा कर लिया। अब पति भी विवाहिता को स्वीकार नहीं कर रहा है।
मायके वाले भी मुंह छिपाकर घुम रहे हैं। दरअसल, दो बच्चों को लेकर रैनियां गांव के युवक सागर कुमार सिंह के साथ फरार हो गई थी। दोनों हैदराबाद जाकर रहने लगे। 10 दिन पूर्व सागर महिला को छोड़कर हैदराबाद से फरार हो गया। इससे महिला परेशान हो गई।
रिश्तेदारों से संपर्क वह किसी तरह अपने प्रेमी के घर तक पहुंच गई। सुबह से दोपहर तक उसके घर पर धरना पर बैठ गई। लड़के की मां से घर में रहने की विनती करती रही, लेकिन ग्रामीण सहित उसके घर के लोग मानने से इनकार कर दिया। इसकी खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।
पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, महिला के घर से फरार होने के बाद महिला के पति संजय कुमार यादव ने टाउन थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पति उसे रखने को तैयार नहीं है।
मायके वाले भी उससे रिश्ता तोड़ने की बात कह रहे हैं। एसआई पीके साह ने बताया कि ग्रामीण की सूचना पर महिला को बरामद किया गया था। पति के आवेदन पर थाना में पहले से मामला दर्ज है। महिला के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
झारखंड के कुमाडुंगी में बड़ा हादसा: चैन की नींद सो रहे बच्चों पर भरभराकर गिरी दीवार, दो मासूमों की मौत; चार घायल
Salman Khan Home Firing : सलमान के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कई बैंक खातों को पुलिस ने खंगाला; सामने आई ये बात