Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2024: 'मोदी को सत्य नहीं, सत्ता चाहिए', सहारनपुर के रोड शो में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा कि देश ने सत्ता को नहीं हमेशा सत्य को पूजा है। मोदी को सत्य नहीं सत्ता चाहिए। मोदी को किसान गरीब मजदूरों की नहीं बल्कि अदाणी-अंबानी की चिंता है। उनका 16 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया किसानों का नहीं। किसान आत्महत्या कर रहा है।

By Siddharth Chaurasiya Edited By: Siddharth Chaurasiya Published: Thu, 18 Apr 2024 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 06:00 AM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में शो किया।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा कि देश ने सत्ता को नहीं, हमेशा सत्य को पूजा है। मोदी को सत्य नहीं, सत्ता चाहिए। मोदी को किसान, गरीब, मजदूरों की नहीं बल्कि अदाणी-अंबानी की चिंता है। उनका 16 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, किसानों का नहीं। किसान आत्महत्या कर रहा है।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि देश में ईवीएम से छेड़छाड़ किए बिना निष्पक्ष चुनाव हुए तो भाजपा 180 से ज्यादा सीटें हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव लोगों के मुद्दों पर होना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में शो किया। 12 बजे रोड शो शुरू हुआ और एक बजे खत्म हुआ। इस दौरान उन्होंने 12 मिनट के संबोधन की शुरुआत रामनवमी से की।

उन्होंने कहा कि हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सत्य के लिए लड़ाई लड़ी। रावण के पास सभी शक्तियां थीं। जब राम को पता चला कि रावण के पास मां की शक्ति है तो उन्होंने नौ दिन व्रत रखकर मां की शक्ति को अपने पक्ष में कर लिया। प्रियंका के संबोधन के बीच में मस्जिद में अजान शुरू हो गई। इसके बाद बाद प्रियंका ने अपना भाषण रोक दिया। पांच मिनट बाद दोबारा भाषण शुरू किया।

रोड शो में प्रियंका ने मुस्लिम मतदाताओं को अस्सलाम वालेकुम कहकर अभिवादन किया। पैगंबर साहब के बारे में कहा कि उन्होंने भी हमेशा सत्य का साथ दिया। मोदी पर हमला करते हुए कहा कि चुनावी बांड स्कीम भी भाजपा ही लेकर आई थी। भाजपा इस सूची को गोपनीय रखना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक कर दी। जिस कंपनी की सालाना कमाई 180 करोड़ रुपये है, वह कंपनी भाजपा को 1,100 करोड़ रुपये चंदा दे रही है।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने हमेशा उद्यमियों की जेबें भरी हैं। भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। गरीब, किसान, मजदूर को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। अदाणी-अंबानी ऐसी शादी करते हैं कि उनके बच्चे सोने के आभूषणों में ढके रहते हैं। यह सब भाजपा की बदौलत हो रहा है।

प्रियंका ने कहा कि उनके सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री मोदी से डरते हैं। मोदी के सामने किसी की नहीं चलती। जब उनके मंत्री उनसे अलग होते हैं तो वे मोदी के बारे में जो बातें करते हैं, वह आप लोग नहीं जानते। उन्हें मोदी का डर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.