स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद दिलाएंगी प्रयोगशालाएं
प्रताप चौहान मौजूद रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद दिलाएंगी प्रयोगशालाएं
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, बेगम हजरत महल व रानी लक्ष्मीबाई जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद अब प्रयोगशालाएं भी दिलाएंगी। महाविद्यालय परिसर में प्रयोगशालाओं का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किया गया है।
शनिवार को नेहरू महाविद्यालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति प्रभारी सर्वेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डा. आशीष गुप्ता ने वालंटियर्स को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से भेजे गए अमृत महोत्सव टीशर्ट वितरित किए। प्राचार्य डा. जयवीर सिंह ने झंडी दिखाकर वालंटियर्स को रवाना किया। वालंटियर्स ने ग्राम अतिराजपुर व निगोह में प्रभात फेरी निकाली। अमृत सरोवर परिसर में 150 पौधे रोपित किए। गांव के लोगों को झंडा वितरित कर इसे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रत्येक घर से एक मुट्ठी अनाज का दान लिया गया। इसे एकत्रित करने के बाद गांव के सबसे गरीब व्यक्तियों को दान स्वरूप दिया गया। इस दौरान सर्वेश कुमार, देवेंद्र मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव, डा. राजीव कुमार सिंह व डा. रवि प्रताप चौहान मौजूद रहे।