विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: CM डीके शिवकुमार ने विभागों का किया बंटवारा, किसे क्या मिला?

Published: Wed, 12 Aug 2026 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2026 07:30 PM (IST)

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है।

सीएम डीके शिवकुमार ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया

सीएम डीके शिवकुमार ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को विभाग का बटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के पास वित्त, कैबिनेट मामला, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, खुफिया, सूचना, कानून, न्याय और मानवाधिकार, संसदीय मामले, विधायी कार्य और कृषि विपणन के साथ-साथ बिना आवंटित विभाग भी रहेंगे।

CM के अलावा बी.जेड. जमीर अहमद खान को आवास विभाग, के.एच. मुनियप्पा को समाज कल्याण, यू.टी. खादर को अल्पसंख्यक कल्याण, हज और वक्फ, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, और एम.बी पाटिल को वाणिज्य और उद्योग विभाग सौंपा गया है। रामलिंगा रेड्डी को वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग सौंपा गया है।

किसे कौन सा विभाग मिला?

क्र.सं. मंत्री का नाम आवंटित पोर्टफोलियो
1 डी.के. शिवकुमार, मुख्यमंत्री वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, सूचना, कानून, न्याय एवं मानव अधिकार, संसदीय मामले एवं विधान, कृषि विपणन, नगर एवं ग्राम नियोजन आयुक्त, बीडीए एवं बीएमआरडीए क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शहरी स्थानीय निकाय तथा सभी अनआवंटित पोर्टफोलियो
2 बी.जेड. जमीर अहमद खान, कैबिनेट मंत्री आवास
3 रामलिंगा रेड्डी, कैबिनेट मंत्री वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
4 लक्ष्मण सावदी, कैबिनेट मंत्री सहकारिता (कृषि विपणन को छोड़कर)
5 रुद्रप्पा मनाप्पा लमानी, कैबिनेट मंत्री चीनी एवं वस्त्र
6 के.एच. मुनियाप्पा, कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण
7 शिवराज तंगडगी, कैबिनेट मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा कन्नड़ एवं संस्कृति
8 यू.टी. खादर, कैबिनेट मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
9 टी. रघुमूर्ति, कैबिनेट मंत्री अनुसूचित जनजाति कल्याण
10 डॉ. अजय सिंह, कैबिनेट मंत्री लघु सिंचाई तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
11 चेलुवरायस्वामी, कैबिनेट मंत्री प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई
12 मधु बंगारप्पा, कैबिनेट मंत्री प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा
13 बसवराज राया रेड्डी, कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा
14 शिवलिंगे गौड़ा, कैबिनेट मंत्री वित्त विभाग से आबकारी
15 पुट्टरंगा शेट्टी, कैबिनेट मंत्री पशुपालन एवं रेशम उत्पादन
16 विजयानंद कशप्पनवार, कैबिनेट मंत्री लघु उद्योग, सार्वजनिक उद्यम
17 संतोष लाड, कैबिनेट मंत्री श्रम एवं रोजगार
18 के.एस. बसवंथप्पा, कैबिनेट मंत्री मुजराई, मत्स्य पालन, बंदरगाह एवं अंतर्देशीय जल
19 एस.एस. मल्लिकार्जुन, कैबिनेट मंत्री खान एवं भूविज्ञान, बागवानी
20 रिजवान अरशद, कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले