WCDC Bihar Recruitment 2026: बिहार में अकाउंटेंट और असिस्टेंट सहित कई पदों रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पूरी डिटेल यहां करें चेक
बिहार में अकाउंटेंट और असिस्टेंट सहित कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

WCDC Bihar Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
सहायक और लेखापाल के पदों पर आवेदन शुरू।
आवेदन करने की लास्ट डेट 06 नवंबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (WCDC) बिहार में राज्य परियोजना प्रबंधक, लेखापाल और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो बिहार में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार WCDC की ऑफिशियल वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in पर जाकर 06 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
राज्य परियोजना प्रबंधक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से रूरल डेवलपमेंट, महिला अध्ययन या रूरल मैनेजमेंट विषय में पीजी डिप्लोमा या स्नातकोत्तर किया होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, राज्य परियोजना प्रबंधक (संचार एवं प्रलेख) के पद पर आवेदन करने के लिए संचार या मीडिया अध्ययन विषय में डिग्री, लेखापाल के पदों पर आवेदन करने के लिए बीकॉम (ऑनर्स) और सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
उम्मीदवारों को पदानुसार सैलरी अलग-अलग दी जाएगी, जो इस प्रकार है।
- राज्य परियोजना प्रबंधक: 60,362 रुपये प्रतिमाह।
- राज्य परियोजना प्रबंधक (संचार एवं प्रलेख) : 60,362 रुपये प्रतिमाह।
- लेखापाल: 30180 रुपये प्रतिमाह।
- सहायक: 30180 रुपये प्रतिमाह।
आयु-सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। जनरल महिला, ओबीसी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष निर्धारित है।
ऐसे करें घर बैठे अप्लाई
सहायक और लेखापाल सहित कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।ष
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
