विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Recruitment 2026: झारखंड में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 8 अक्टूबर से स्टार्ट

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:35 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 02:37 PM (IST)

झारखंड में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन 08 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार पात्रता मानदंडों की जांच कर जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।

JRHMS Specialist Medical Officer Recruitment 2026: आवेदन जल्द होंगे शुरू।

JRHMS Specialist Medical Officer Recruitment 2026: आवेदन जल्द होंगे शुरू।

HighLights

  1. आवेदन 08 अक्टूबर से शुरू।

  2. कुल 306 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी (JRHMS) की ओर से स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और नॉन-मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द ही JRHMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 306 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 106 पद और नॉन-मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 200 पद आरक्षित किए गए हैं।

आयु-सीमा

स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और नॉन-मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 23 से 64 वर्ष के बीच निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस व इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग में पंजीकृत होना चाहिए।

कैसे करें स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन

स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना।
  5. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: JKSSB MTS Recruitment 2026: इस राज्य में कक्षा 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए 2863 पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट