JKSSB MTS Recruitment 2026: इस राज्य में कक्षा 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए 2863 पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट
एमटीएस और सैनिटेशन वर्कर के पदों पर आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए कक्षा 8वीं या 10वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

JKSSB MTS Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एमटीएस और सैनिटेशन वर्कर के पदों पर निकली भर्ती।
आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से एमटीएस और सफाई कर्मचारी के कुल 2863 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण है। वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमटीएस एवं सफाई कर्मचारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वी उत्तीर्ण होने चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
एमटीएस एवं सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित है।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक की कटौती भी की जाएगी। प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
इन 5 तरीकों से कर सकेंगे अप्लाई
एमटीएस एवं सैनिटेशन वर्कर के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- अंत में इसका एत प्रिंट आउट भी निकाल लें।
