AIIMS Bhopal Vacancy 2026: एम्स भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
एम्स भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS Bhopal Assistant Professor Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
एम्स भोपाल में आवेदन शुरू।
एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS, भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार एम्स भोपाल में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे एम्स भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच करके असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी या एमएस की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को तीन साल का शिक्षण अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,42,506 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान जरूरी
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार recruitment.contractual@aiimsbhopal.edu.in के माध्यम से निर्धारित दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर ईमेल पर सकते हैं।
चयनित किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
