Move to Jagran APP

WBPCS Exam 2022: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन 24 मार्च तक, इन सेवाओं के लिए रिक्तियां घोषित

WBCS Exam 2022 पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 मार्च से किए जा रहे हैं। उम्मीदवार 24 मार्च 2022 तक अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवार अप्रैल के पहले सप्ताह में अप्लीकेशन करेक्शन कर सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 03 Mar 2022 09:56 AM (IST)Updated: Sun, 20 Mar 2022 12:27 PM (IST)
WBPCS Exam 2022: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन 24 मार्च तक, इन सेवाओं के लिए रिक्तियां घोषित
WBPSC WBCS 2022 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, wbpsc.gov.in पर आवेदन करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। WBPSC WBCS 2022: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (एग्जीक्यूटिव) आदि परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 मार्च से किए जा रहे हैं। ऐसे में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, wbpsc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 24 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को 24 मार्च तक ही निर्धारित शुल्क 210 रुपये का भी ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

loksabha election banner

हालांकि, ऑफलाइन मोड में उम्मीदवार अपना परीक्षा शुल्क 25 मार्च तक जमा कर सकेंगे, लेकिन इन उम्मीदवारों को अपना चालान अप्लीकेशन वेबसाइट से 24 मार्च तक जेनरेट कर लेना होगा। दूसरी तरफ, निर्धारित आखिरी तारीख आवेदन और परीक्षा शुल्क के भुगतान के बाद उम्मीदवार अपने सबमिट किए गए अप्लीकेशन में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2022 तक संशोधन या आवश्यक सुधार कर सकेंगे।

इस लिंक से देखें WBPSC WBCS 2022 नोटिफिकेशन

यहां मिलेगा ऑनलाइन आवेदन लिंक

WBPSC WBCS 2022: इन सेवाओं के लिए होगी भर्ती

ग्रुप ए सेवाएं

  • पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (एग्जीक्यूटिव)
  • एकीकृत पश्चिम बंगाल राजस्व सेवा में सहायक राजस्व आयुक्त
  • पश्चिम बंगाल सहकारी सेवा
  • पश्चिम बंगाल रोजगार सेवा [रोजगार अधिकारी (तकनीकी) के पद को छोड़कर]
  • पश्चिम बंगाल श्रम सेवा
  • पश्चिम बंगाल खाद्य एवं आपूर्ति सेवा

ग्रुप बी सेवाएं

  • पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा

ग्रुप सी सेवाएं

  • अधीक्षक, जिला सुधार गृह / उप अधीक्षक, केंद्रीय सुधार गृह
  • संयुक्त प्रखंड विकास अधिकारी
  • उप सहायक निदेशक, उपभोक्ता मामले और उचित व्यवसाय व्यवहार
  • पश्चिम बंगाल जूनियर समाज कल्याण सेवा
  • पश्चिम बंगाल अधीनस्थ भूमि राजस्व सेवा, ग्रेड- I
  • सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी
  • संयुक्त रजिस्ट्रार
  • (उपभोक्ता मामले विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के तहत पश्चिम बंगाल राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग)
  • सहायक नहर राजस्व अधिकारी (सिंचाई)
  • सुधार सेवाओं के मुख्य नियंत्रक

ग्रुप डी सेवाएं

  • सहकारी समितियों के निरीक्षक
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत पंचायत विकास अधिकारी
  • शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत पुनर्वास अधिकारी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.