विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Police Constable Vacancy: उत्तराखंड में पुलिस कॉन्स्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती का एलान, 8 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

Published: Sun, 03 Nov 2024 02:15 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2024 02:16 PM (IST)

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के 2 हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। ...और पढ़ें

Uttarakhand Police Constable Vacancy की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
Uttarakhand Police Constable Vacancy की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 नवंबर 2024 तय की गई है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर पायेंगे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद् रामनगर नैनीताल द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 22 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।

शारीरिक मानदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी, पर्वतीय क्षेत्र के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157.50 सेमी होनी चाहिए।

इसके अलावा सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों की सीने की माप बिना फुलाए 78.8 सेमी और फुलाकर 83.8 सेमी होना चाहिए। पर्वतीय क्षेत्र एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाए 76.3 सेमी और फुलाकर 81.3 सेमी होना आवश्यक है।

कैसे कर सकेंगे अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। अंत में अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।

Uttarakhand Police Constable Vacancy Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

जनरल एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के साथ 300 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। 

यह भी पढ़ें- Bihar CHO Vacancy 2024: बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई