UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
उत्तर प्रदेश में UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो गए हैं। ...और पढ़ें

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन शुरू।
कुल 1308 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC में UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं।
इस भर्ती के जरिये वेटरनरी फार्मासिस्ट के कुल 1308 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार UP Veterinary Pharmacist Vacancy के लिए 05 अक्तूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 12 अक्तूबर निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
- वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं जीव विज्ञान से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास वेटरनरी फार्मेसी में 2 या 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को देवनागरी हिंदी लिपि का ज्ञान होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
इन स्टेप्स से करें घर बैठे अप्लाई
वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज कर लें।
- इसके बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
