विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CTET Exam Date 2026: सीबीएसई ने जारी किया सीटीईटी एग्जाम शेड्यूल, दिसंबर माह के इस दिन होगी परीक्षा

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:11 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 09:17 AM (IST)

सीबीएसई की ओर से CTET Exam Date 2026 की घोषणा कर दी गई है। पररीक्षा से 2 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

CTET Exam Date 2026: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

CTET Exam Date 2026: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. सीटीईटी एग्जाम डेट जारी।

  2. दिसंबर माह में होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की ओर से CTET Exam Date 2026 का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।

कब होगी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकिकेशन के मुताबिक CTET परीक्षा का आयोजन 12 और 13 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा

कब जारी होगी एग्जाम सिट स्लिप

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सीटीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 15 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से महज दो दिन पहले की जाएगी। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिट स्लिप लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद CTET Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

ऐसे करें परीक्षा की तैयारी

सीटीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए दो महीने से ज्यादा समय है। ऐसे में इस दौरान परीक्षा की तैयारी को बेहतरीन बनाने के लिए उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र और मॉक टेस्ट हल कर सकते हैं। पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र और मॉक टेस्ट को हल करने से उम्मीदवारों को परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलेगी। 

 

यह भी पढ़ें- NCRTC Vacancy 2026: नमो भारत रैपिड रेल कंपनी में ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस स्टाफ पदों पर आवेदन स्टार्ट, मिलेगी लाखों में सैलरी