विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NCRTC Vacancy 2026: नमो भारत रैपिड रेल कंपनी में ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस स्टाफ पदों पर आवेदन स्टार्ट, मिलेगी लाखों में सैलरी

Published: Sun, 13 Sep 2026 05:01 PM (IST)

नमो भारत रैपिड रेल कंपनी की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें डिग्री, डिप्लोमा एवं ITI ...और पढ़ें

NCRTC Recruitment 2026

NCRTC Recruitment 2026

HighLights

  1. नमो भारत रैपिड रेल कंपनी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. ITI, डिग्री-डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) की ओर से ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 67 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पद के अनुसार वैकेंसी डिटेल निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
सुपरवाजर-I (ऑपरेशंस) (पोस्ट कोड Do1) 02
सुपरवाइजर-I (इलेक्ट्रॉनिक्स) (पोस्ट कोड-D02) 18
सुपरवाइजर-I (इलेक्ट्रिकल) (पोस्ट कोड-Do3) 14
सुपरवाइजर-I मैकेनिकल (पोस्ट कोड-D04) 03
सुपरवाइजर-I (सिविल) (पोस्ट कोड-Do5) 06
जूनियर मेटेंनर (इलेक्ट्रिकल) (पोस्ट कोड D06) 08
जूनियर मेंटेनर (फिटर) (पोस्ट कोड D07) 09
जूनियर मेंटेनर (फिटर) 05
जूनियर मेंटेनेंस (इलेक्ट्रॉनिक्स) 02

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा/ ITI सर्टिफिकेट आदि प्राप्त किया हो। इसके साथ ही 1 सितंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

फॉर्म भरने का तरीका

इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट ncrtc.in पर जाकर करियर में भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार पहले पंजीकरण कर लें और उसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

एप्लीकेशन फीस

भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं एक्स सर्विसमैन को फॉर्म भरने के साथ 500 रुपये के साथ GST एवं प्रॉसेसिंग शुल्क जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और मेडिकल टेस्ट के जरिये किये जायेगा। ग्रेड S1 पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को पे स्केल 37,000 से लेकर 1,15,000 रुपये प्रतिमाह (शुरुआती 37000 रुपये) सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेड NS3 पर चयन होने पर पे स्केल 18250 से लेकर 59,200 रुपये प्रतिमाह (शुरुआती 18250 रुपये) सैलरी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बंपर पदों पर भर्ती और बिना परीक्षा-इंटरव्यू के चयन, 10वीं पास जल्द कर लें इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए अप्लाई