बंपर पदों पर भर्ती और बिना परीक्षा-इंटरव्यू के चयन, 10वीं पास जल्द कर लें इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए अप्लाई
भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के 23757 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए ...और पढ़ें

india post gds online form 2026
HighLights
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक।
जल्द कर लें अप्लाई, 21 सितंबर के बाद बंद हो जाएगी विंडो।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एक ऐसी सरकारी नौकरी जिसमें 10वीं पास आवेदन तो कर ही सकते हैं और साथ ही चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू न लिया जाता है तो क्या ही बात है। अगर आप भी ऐसी ही सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो 21 सितंबर 2026 तक फॉर्म भरने का सुनहरा मौका है। इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक यानी कि GDS के 23757 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
India Post GDS eligibility: शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए। 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
न परीक्षा न इंटरव्यू
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा अर्थात ने ही चयनित होने के लिए परीक्षा का आयोजन होगा और नहीं इंटरव्यू। केवल चयन लिस्ट आने के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
चूंकि देश भर में भर्ती 23757 रिक्त पदों पर हो रही है ऐसे में लिस्ट में जगह पाना भी आसान है। इसलिए अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने के लिए ज्यादा सोच-विचार न करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर लेना चाहिए।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन भी घर बैठे किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए हम यह आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं-
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन/रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
- New Candidate Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थी को किसी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है अर्थात सभी वर्ग के लिए आवेदन पत्र पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है।
India Post GDS Vacancy 2026: वेतन
BPM पदों के लिए चयनित होने पर 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा वहीं ABPM/ Dak Sevak पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
