विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISRO Recruitment 2026: इसरो में 10th-ITI से लेकर डिप्लोमा धारकों के पास नौकरी पाने का मौका, 1.42 लाख तक मंथली मिलेगी सैलरी

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:37 AM (IST)

इसरो में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी निकली है जिसमें शामिल होने के लिए 10th-ITI या डिप्लोमाधारक आवेदन कर सकते ...और पढ़ें

ISRO Vacancy 2026

ISRO Vacancy 2026

HighLights

  1. इसरो में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका।

  2. आवेदन 15 सितंबर से होंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत नोदन कॉम्प्लेक्स में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन 'B', कुक एवं फायरमैन समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से स्टार्ट की जाएगी। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे देश की प्रतिष्ठित ऑर्गेनाइजेशन इसरो में नौकरी के लिए आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

10वीं से लेकर ITI-डिप्लोमा होल्डर कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ SSC/10th/ ITI आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25/35 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट को ध्यान में रखकर की जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 22 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम रिक्तियां
टेक्निकल असिस्टेंट ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 01
टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) 03
टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) 01
टेक्नीशियन बी (टर्नर) 02
टेक्नीशियन बी (फिटर) 04
टेक्नीशियन 'बी' (वेल्डर) 02
टेक्नीशियन 'बी' (मैकेनिस्ट) 03
टेक्नीशियन 'बी' (रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग) 01
टेक्नीशियन बी (इलेक्ट्रीशियन) 01
कुक ए 01
फायरमैन ए 03

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन 'B' और कुक पदों के लिए लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। फायरमैन पद के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन का आयोजन होगा।
पदानुसार टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 07 के अनुसार 44,900-1,42,400 प्रति माह, टेक्नीशियन 'बी' पदों पर लेवल 03 के अनुसार 21,700-69,100 प्रति माह, कुक ए पदों पर लेवल 02 के अनुसार 19,900-63,200 प्रति माह और फायरमैन ए पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को लेवल 02 के अनुसार 19,900-63,200 प्रति माह तक वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- MP Police Bharti 2026: एमपी में पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 22 सितंबर से; देखें नोटिफिकेशन