विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Vacancy 2026: यूपी सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, चयनित होने पर 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:16 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में सीनियर इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

UPSSSC Senior Instructor Cadre Recruitment 2026

UPSSSC Senior Instructor Cadre Recruitment 2026

HighLights

  1. यूपी पीईटी पास युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. सीनियर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदन हुए स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। शुल्क समायोजन एवं फॉर्म में संशोधन की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC 2025 में भाग लिया हो। इसके अलावा पदानुसार एग्रीकल्चर में बीएससी/ इंजीनियरिंग/ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा आदि किया हो। 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 132 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद पदों की संख्या
सीनियर इंस्ट्रक्टर (कृषि इंजीनियरिंग) 30
वरिष्ठ प्रशिक्षक (पादप संरक्षण) 16
सीनियर इंस्ट्रक्टर (बागवानी विज्ञान) 16
वरिष्ठ प्रशिक्षक (पशुपालन) 14
सीनियर इंस्ट्रक्टर (एग्रोनॉमी) 12
वरिष्ठ प्रशिक्षक (महिला कल्याण) 9
वरिष्ठ प्रशिक्षक (सहकारिता) 8
वरिष्ठ प्रशिक्षक (पंचायत) 8
वरिष्ठ प्रशिक्षक (मृदा विज्ञान) 8
वरिष्ठ प्रशिक्षक (कृषि) 1
वरिष्ठ प्रशिक्षक (कृषि विस्तार) 5
सीनियर इंस्ट्रक्टर (जन स्वास्थ्य) 3
सीनियर इंस्ट्रक्टर (प्रोडक्शन) 2

ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए upsssc.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट लॉग इन में जाएं।
  • भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • निर्धारित फीस भरें और फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।

ध्यान रखें कि फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। अगर ओटीआर पहले से कर चुके हैं तो सीधे फॉर्म भरा जा सकता है।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 6 को ध्यान में रखते हुए 35400 रुपये से लेकर 112400 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी। भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

यह भी पढ़ें- UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किये स्टार्ट, पद पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक