UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 14 सितंबर से स्टार्ट, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका
उत्तर प्रदेश में सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन।
HighLights
आवेदन 14 सितंबर से स्टार्ट।
कुल 132 उम्मीदवारों का होगा चयन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की ओर से सीनियर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे वेबसाइट पर जाकर 14 सितंबर से इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इस परीक्षा के जरिये कुल 132 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
- सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
एग्जाम पैटर्न
सीनियर इंस्ट्रक्टर की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से ग्राम्य विकास से संबंधित विषयगत ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा डाटा इंटरप्रिटेशन, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 Notification Direct Link
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है। बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
