Delhi Police SI Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और CAPF में एसआई के 1871 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां देखें आवेदन के लिए जरूरी डिटेल
एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई के कुल 1871 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन आज से शुरू हो गए हैं।

SSC CPO SI CAPF Recruitment 2026: कुल 1871 उम्मीदवारों का होगा चयन।
HighLights
सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती।
आवेदन आज से स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी द्वारा जारी Delhi Police SI Recruitment 2026 के मुताबिक कुल 1871 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन आज यानी 10 सितंबर से शुरू हो गए हैं।
उम्मीदवार CAPF SI Vacancy 2026 के लिए 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 08 से लेकर 10 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
सब-इंस्पेक्टर जीडी सीएपीएफ के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह, सब-इंस्पेक्टर एग्जीक्यूटिव दिल्ली पुलिस के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये और सब-इंस्पेक्टर सीएपीएफ के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
उम्मीदवार पात्रता, रजिस्ट्रेशन फीस, उम्र और रजिस्ट्रेशन करने से संबंधित पूरी डिटेल नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
SSC CPO SI CAPF Recruitment 2026 Notification Direct Link
