UPSSSC Recruitment 2026: रीजनल यूथ वेलफेयर और एक्सरसाइज ट्रेनर के पदों पर निकली भर्ती, 412 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 16 अक्टूबर से स्टार्ट
उत्तर प्रदेश में रीजनल यूथ वेलफेयर और एक्सरसाइज ट्रेनर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो ...और पढ़ें

UPSSSC Recruitment 2026: जल्द शुरू होंगे आवेदन।
HighLights
कुल 412 पदों पर निकली भर्ती।
आवेदन 16 अक्टूबर से स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने राज्य में रीजनल यूथ वेलफेयर और एक्सरसाइज ट्रेनर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिन भी उम्मीदवारों के पास इन पद से संबंधित पात्रता हैं। वे इन पदों पर आवेदन करने के पात्र होंगे।
यूपीएसएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 06 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
पद संबंधित विविरण
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 412 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें रीजनल यूथ वेलफेयर के लिए कुल 368 पद और एक्सरसाइज ट्रेनर के लिए कुल 44 पद आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
UPSSSC Regional Youth Welfare & Exercise Trainer Notification 2026
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक पात्रता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन की कटौती भी की जाएगी। प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
