विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Havildar Instructor Result 2026: उत्तर प्रदेश हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10025 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:30 AM (GMT+05:30)

यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए कुल 10025 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है।

UPSSSC Havildar Instructor Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

 UPSSSC Havildar Instructor Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. UPSSSC ने जारी किया हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट।

  2. कुल 10025 उम्मीदवार चयनित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार हवलदार इंस्ट्रक्टर की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट

हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर View More सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UPSSSC Havildar Instructor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

UPSSSC Havildar Instructor Result 2026 Direct Link

इतने उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

उत्तर प्रदेश हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा में कुल 10025 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक अपना रिजल्ट पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर अपना रिजल्ट अवश्य डाउनलोड कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

यूपीएसएसएससी की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं।


 

यह भी पढ़ें: JSSC Para Teacher Bharti 2026: झारखंड पारा टीचर के 7299 पदों पर आवेदन शुरू, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सहित पूरी डिटेल