JSSC Para Teacher Bharti 2026: झारखंड पारा टीचर के 7299 पदों पर आवेदन शुरू, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सहित पूरी डिटेल
झारखंड पारा टीचर के 7299 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
झारखंड पारा टीचर के पदों पर आवेदन शुरू।
कुल 7299 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षी-2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार झारखंड में बतौर शिक्षक के रूप में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे उम्मीदवार JSSC Para Teacher Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन 29 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 18 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही झारखंड राज्य के एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क में 50 रुपये की छूट दी गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
प्राथमिक विद्यालय कक्षा 1 से 5 शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा पूरा किया होना चाहिए। कक्षा 6 से 8 शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों ने स्नातक या इसके समकक्ष बीएड पूरा किया होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती अभियान के जरिये चयनित किए गए उम्मीदवारों को पदानुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। कक्षा 1 से 5 शिक्षक के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये और कक्षा 6 से 8 शिक्षक के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इन 5 तरीकों से करें खुद अप्लाई
पारा शिक्षक के पदों पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपनी पंजीकरण कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Online Application for JTAACCE-2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें- Canara Bank Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर से स्टार्ट, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड
