विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Recruitment 2026: खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू, रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां देखें जरूरी पात्रताएं

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:01 PM (IST)

खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू।

  2. 04 नवंबर तक आवेदन करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार 04 नवंबर, 2026 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास, भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिक, पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबन्धन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की मसामयिक घटनाएं, खेल से संबंधित जानकारी, उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मम अंकन किया जाएगा।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

खेल निदेशालय मुख्य के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकेंगे।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई जरूरी डिटेल जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि को दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
 

यह भी पढ़ें: JIPMER Recruitment 2026: प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 80 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी