JIPMER Recruitment 2026: प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 80 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी
जिपमर में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ईमेल के जरिये अप्लाई कर सकते हैं।

JIPMER Recruitment 2026: यह भी पढ़ें:
HighLights
प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II के पदों पर आवेदन शुरू।
आवेदन करने की लास्ट डेट 11 अक्टूबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) की ओर से प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (नॉन मेडिकल) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ईमेल के माध्यम से प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 11 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है।
सिलेक्शन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी
प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 80,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पब्लिक हेल्थ, एपिडेमियोलॉजी या बायोस्टैटिस्टिक्स विषय में स्नातकोत्तर या पीएचडी की डिग्री हासिल की होनी चाहिए।
- इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पब्लिक हेल्थ प्रोजेक्ट में दो वर्ष का रिसर्च अनुभव होना चाहिए।
- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से पब्लिक हेल्थ, एपिडेमियोलॉजी या बायोस्टैटिस्टिक्स, रिसर्च मेथोडोलॉजी आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कहां और कैसे करें अप्लाई
प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II के पद पर आवेदन ईमेल के जरिये स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को दी गई ईमेल आईडी verbalautopsy.py@gmail.com पर अपना रिज्यूमे और जरूरी दस्तावेज भेजना होगा। ईमेल के सब्जेक्ट में उम्मीदवारों को पोस्ट का नाम लिखना अनिवार्य है।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता, उम्र व परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
