UPSC ESE Prelims 2027: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द भर लें फॉर्म बाद में नहीं मिलेगा मौका
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-1791266514420_m.webp)
UPSC Engineering Services Pre Recruitment 2027: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट आज।
कुल 480 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी इंजीनियरिंग सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जो उम्मीदवार UPSC Engineering Services Pre 2027 में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। वे उम्मीदवार आज यानी 06 अक्टूबर तक ही आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
कब होगी प्रारंभिक परीक्षा
यूपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उनके लिए 18 जून, 2027 को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
यूपीएससी इंजीनियरिंग सिविल सर्विस प्रारंभिक में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कितनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना जरूरी है। बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, महिला, एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
इन स्टेप्स से घर बैठे खुद करें अप्लाई
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बेहद ही आसान है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- अब अपने हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
