विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026: अकाउंट इंस्पेक्टर और क्लर्क सहित कई पदों पर रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, 2 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Published: Thu, 02 Apr 2026 02:36 PM (GMT+05:30)

यूपी में अकाउंट इंस्पेक्टर और क्लर्क सहित कई पदों पर आवेदन 29 मई से शुरू हो जाएंगे। इस भर्ती के ...और पढ़ें

UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द शुरू होंगे आवेदन।

  2. 2 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत अकाउंट इंस्पेक्टर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2285 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई, 2026 से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 18 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकते हैं आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 18 और 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

परीक्षा का पैटर्न

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से इतिहास, भारत का भूगोल, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, गणित, सामान्य हिंदी, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

यूपीएसएसएससी में बहुत जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा
  • अब वेबसाइट के होमपेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म भरने के के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • अंत मे इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, इस डेट तक घोषित हो सकता है परिणाम