विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, इस डेट तक घोषित हो सकता है परिणाम

Published: Thu, 02 Apr 2026 11:56 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Apr 2026 12:07 PM (GMT+05:30)

एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड की ओर से 2nd बोर्ड एग्जाम ...और पढ़ें

mpbse result 2026

mpbse result 2026

HighLights

  1. एमपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद।

  2. 7 मई से 2nd बोर्ड एग्जाम हो जायेंगे शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले करीब 16 लाख स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता को अब रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होगा। जानकारी के लिए बता दें कि अभी माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की 10th एवं 12th दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 के आस-पास जारी होने की उम्मीद है।

क्यों जारी हो रहा जल्दी रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जाता है। चूंकि बोर्ड द्वारा 2nd बोर्ड एग्जाम के लिए डेटशीट जारी की जा चुकी है जिसके मुताबिक परीक्षाओं का आयोजन 7 मई से लेकर 25 मई तक करवाया जायेगा। ऐसे में छात्रों को द्वितीय परीक्षा की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने के लिए 15 मार्च तक नतीजे जारी किये जा सकते हैं।

नतीजे आने पर सीधे इन साइट्स से चेक कर पाएंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा। इसके बाद छात्र रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • स्टेप 1: MP Board High School Inter Ka Result चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा का रिजल्ट (10वीं या 12वीं) चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।
MP Board Result 2026 date

फेल स्टूडेंट्स के साथ ही अंक सुधार के लिए छात्र दोबारा दे सकेंगे परीक्षा

जो छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जायेंगे उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र बोर्ड की ओर से दोबारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में भाग लेकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स अपने अंकों में सुधार करना चाहेंगे वे भी बोर्ड परीक्षा में दोबारा भाग लेकर रिजल्ट में सुधार कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE Result 2026 Class 10: सीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, जल्द जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम