CBSE Result 2026 Class 10: सीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, जल्द जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम
सीबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट 2026 अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। मई माह से दूसरे फेज की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

CBSE Result 2026 Class 10
HighLights
सीबीएसई 10th रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद।
ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी नतीजों की घोषणा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इस बार दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। दूसरे फेज की परीक्षा मई मई में आयोजित की जाएंगी। ऐसे मेंउम्मीद है कि CBSE Class 10 Result 2026 इस माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित कर दिया जायेगा। जल्द ही नतीजे जारी होने की ऑफिशियल डेट की जानकारी साझा की जाएगी।
कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई 10th रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी होने वाला है। छात्र या उनके माता पिता नतीजे जारी होने के बाद वेबसाइट cbse.gov.in के साथ ही डिजीलॉकर एप एवं वेबसाइट के साथ ही उमंग एप से भी परिणाम की जांच कर सकेंगे।
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। नतीजे चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- स्टेप 1: CBSE 10th Result 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
- स्टेप 4: इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
फाइनल मार्कशीट 2nd फेज रिजल्ट जारी होने के बाद होगी प्राप्त
सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि रिजल्ट जारी होने के दिन वे केवल मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट 2nd फेज की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद छात्रों को प्रदान की जाएगी। 2nd फेज का रिजल्ट जून 2026 में जारी होगा।
पिछले वर्ष ऐसा रहा था रिजल्ट
आपको बता दें कि पिछले साल सीबीएसई द्वारा रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 95 वहीं लड़कों का 92.63 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया था। कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा था।
