विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC JE Vacancy 2026: यूपी में जेई मैकेनिकल के 1156 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से शुरू हो जाएंगे आवेदन

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:45 PM (IST)

यूपीएसएसएससी द्वारा जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल भर्ती के लिए आवेदन 3 नवंबर से शुरू होंगे। इस भर्ती के जरिये 1156 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

HighLights

  1. यूपी में जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।

  2. 1156 रिक्त पदों के लिए आवेदन 3 नवंबर से होंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी इंजीनरिंग बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपीएसएसएससी जेई मैकेनिकल भर्ती के लिए आवेदन 3 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक लिए जायेंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन में करेक्शन की लास्ट डेट 2 दिसंबर 2026 निर्धारित है।

एलिजिबिलिटी

इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC 2025 में भाग लिया हो। इसके अलावा पदानुसार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र पदानुसार 18/21 साल से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1156 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पद के अनुसार विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
टेक्निकल असिस्टेंट मैकेनिकल (Special Selection) 03
इंस्ट्रक्टर (Machine) 01
असिस्टेंट स्टोरकीपर 128
मैकेनिक 270
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) 304
जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल (Special) 154
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट पंचायत राज ऑफिसर (Technical) 32
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) 264

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए upsssc.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट लॉग इन में जाएं।
  • भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • निर्धारित फीस भरें और फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
  • ध्यान रखें कि फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। अगर ओटीआर पहले से कर चुके हैं तो सीधे फॉर्म भरा जा सकता है।

एप्लीकेशन फीस

सभी वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन के साथ 25 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।

UPSSSC JE Vacancy 2026 Notification PDF

चयन प्रक्रिया एवं सैलरी

इस भर्ती के लिए चयन मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का भर्ती के लिए चयन किया जायेगा उनको पद के अनुसार 20,200 से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, चेक करें पद-पात्रता फीस सिलेक्शन प्रॉसेस सहित पूरी डिटेल