विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए 1,784 पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर से स्टार्ट

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:54 PM (IST)

यूपी में UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर से शुरू हो जाएंगे।

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

 UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. यूपीएसएसएससी इंटर लेवल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी।

  2. रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर से शुरू।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने इंटर लेवल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये इंटर लेवल पर कुल 1784 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हैं और उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे उम्मीदवार UPSSSC Lower Subordinate Recruitment के लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया 10 नवंबर, 2026 से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 01 दिसंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड

  • इंटर लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
  • विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधितम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान, भारत एवं विश्व का भूगोल, ग्राम्य समाज एवं विकास, विज्ञान एवं प्रधिगिकी, डाटा इंटरप्रिटेशन आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित है। बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर से स्टार्ट