Move to Jagran APP

UPSSSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग में 701 वन दरोगा की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग में 700 से अधिक वन दरोगा की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वीरवार 22 सितंबर को जारी किया। आवेदन 17 अक्टूबर से कर सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 08:13 AM (IST)
UPSSSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग में 701 वन दरोगा की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
यूपीएसएसएससी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 6 नवंबर है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC Forest Guard/Van Daroga Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी या यूपी वन विभाग भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के अधीन वन दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जारी किया है। आयोग द्वारा वीरवार, 22 सितंबर 2022 को जारी नोटिस के मुताबिक, वन दरोगा के कुल 701 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है। इन रिक्तियों में से 288 अनारक्षित हैं, जबकि 160 एससी, 20 एसटी, 163 ओबीसी और 70 ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

loksabha election banner

UPSSSC वन दरोगा भर्ती 2022 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक

यह भी पढ़ें - DRDO CEPTAM 10: डीआरडीओ में 1901 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, इस लिंक से करें अप्लाई

UPSSSC Recruitment 2022: यूपी वन दरोगा की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

ऐसे में यूपी वन विभाग के लिए निकाली गई वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 6 नवंबर 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 13 नवंबर तक आवेदन शुल्क 25 रुपये के भुगतान के साथ अप्लीकेशन सबमिट करना होगा और इसी तारीख तक ही आवश्यक त्रुटि सुधार या संशोधन भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - SBI Recruitment: नवरात्रि से पहले भारतीय स्टेट बैंक ने निकाली 6681 PO और क्लर्क पदों की भर्ती ग्रेजुएट के लिए

UPSSSC Recruitment 2022: यूपी वन दरोगा की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा

UPSSSC द्वारा जारी यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 अधिसूचना के मुताबिक किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से निर्धारित विषयों में स्नातक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। इन विषयों में गणित, भौतिकी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि, सांख्यिकी और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को UPSSSC द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2022 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, अधिक जानकारी व चयन प्रक्रिया समेत अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

यह भी पढ़ें - SSC CGL Notification 2022: सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, 20,000 पदों की बंपर भर्ती इन केंद्रीय विभागों में

यह भी पढ़ें - FCI Application 2022: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 5043 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.