UPSSSC ASO Recruitment 2026: असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट, इन स्टेप्स से करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UPSSSC ASO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एएसओ के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका।
कुल 929 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से ASO के पदों पर आवेदन आज यानी 15 मई तक की स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं किया है। वे आज UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड
- असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- इसके ही उम्मीदवाकों के पास गणित, गणितीय सांख्यिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
एएसओ के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सांख्यिकी, सूचकांक, दर एवं अनुपात, भारतीय सांख्यिकीय प्रणाली और भारतीय अर्थव्यवस्था के सांख्यिकीय मापांक आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सभी सवालों का स्वरूप बहुविकल्पीय प्रकार का होगा। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर UPSSSC Assistant Statistical Officer ASO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
