विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSESSB Recruitment 2021: आवेदन तिथि बढ़ी, अब 21 अप्रैल तक करें 15198 TGT, PGT पदों के लिए आवेदन

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 08 Apr 2021 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 07:39 AM (IST)

UPSESSB Recruitment 2021 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) द्वारा आज 8 अप्रैल 2021 को जारी नोटिस के अनुसार अप्लीकेशन ...और पढ़ें

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 23 अप्रैल तक भरना होगा। अप्लीकेशन को अतिम रूप से 25 अप्रैल तक सबमिट करना होगा।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 23 अप्रैल तक भरना होगा। अप्लीकेशन को अतिम रूप से 25 अप्रैल तक सबमिट करना होगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UPSESSB Recruitment 2021: माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में 12603 टीजीटी (बालक/बालिका) और 2595 पीजीटी (बालक/बालिका) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथियों में विस्तार की घोषणा की है। बोर्ड द्वारा आज, 8 अप्रैल 2021 को जारी नोटिस के अनुसार, अप्लीकेशन पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं को देखते हुए आवेदन की तिथियों को 10 दिनों के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार अब 21 अप्रैल रजिट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान 23 अप्रैल तक करना होगा और ऑनलाइन अप्लीकेशन को अतिम रूप से 25 अप्रैल 2021 तक सबमिट करना होगा। इससे पहले ये तिथियां, क्रमश: 11, 13 और 15 अप्रैल 2021 थीं।

आवेदन तिथि में विस्तार से सम्बन्धित नोटिस यहां देखें

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

यूपी 12603 टीजीटी भर्ती 2021 अधिसूचना लिंक

यूपी 2595 पीजीटी भर्ती 2021 अधिसूचना लिंक

कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी टीजीटी भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार टीजीटी पदो के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने सम्बन्धित विषय में स्नातक के साथ-साथ बीएड उत्तीर्ण किया हो। साथ ही, उनकी आयु 1 जुलाई 2021 को 21 वर्ष से कम न हो। इसी प्रकार, यूपी पीजीटी भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2021 को 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विषयवार योग्यता सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

यह भी पढ़ें - UPSESSB TGT, PGT Recruitment 2021: 15198 टीजीटी, पीजीटी पदों के लिए आवेदन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड भर्ती

यूपी टीजीटी/पीजीटी भर्ती 2021 आवेदन शुल्क

आवेदन के समय उम्मीदवारों को शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। अधिसूचना के मुताबिक जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी उम्मीदवारों को लिए 450 रुपये और एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है।