UPSC Recruitment 2026: लॉ ऑफिसर और जेटीओ सहित कई पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता एवं उम्र सहित अन्य डिटेल
यूपीएससी की ओर से लॉ ऑफिसर और जेटीओ सहित कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UPSC Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।
HighLights
यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू।
आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अक्टूबर निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल और लॉ ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आज यानी 26 सितंबर से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते है। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया होना चाहिए।
- विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 38, 40, 48 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
इन आसान स्टेप्स से करें घर बैठे अप्लाई
यूपीएससी में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
फॉर्म भरने के लिए इतनी जमा करनी होगी फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही महिला, एससी एवं एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
