UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन सहित अन्य डिटेल
यूपीएससी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UPSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन आज से स्टार्ट।
कुल 212 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यूपीएससी में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आज यानी 12 सितंबर से शुरू हो गए हैं। स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट एडिटर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 सहित कई पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 212 है।
आयु-सीमा
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 30, 35, 40, 43 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।
UPSC Recruitment 2026 Notification
इन स्टेप्स से कर सकेंगे घर बैठे अप्लाई
यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
