UPSC Principal Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 25 जुलाई से स्टार्ट
यूपीएससी की ओर से जल्द ही प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिये इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

UPSC Principal Recruitment 2026: आवेदन जल्द होंगे शुरू।
HighLights
आवेदन 25 जुलाई से होंगे शुरू।
कुल 828 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 14 अगस्त, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 828 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें वाइस प्रिसिंपल के लिए 704 पद और प्रिंसिपल के लिए कुल 124 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु-सीमा
प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कुल 53 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
पद संबंधित विविरण
प्रिंसिपल के कुल 124 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें जनरल उम्मीदवारों के लिए 69 पद, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 11 पद, ओबीसी के लिए 18 पद, एससी के लिए 16 पद और एसटी के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल के लिए 287, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 71 पद, ओबीसी के लिए कुल 189 पद, एससी के लिए कुल 103 पद और एसटी के लिए कुल 54 पद आरक्षित किए गए हैं।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे स्वयं अप्लाई
यूपीएससी की ओर से जल्द ही प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
