RRB JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 4098 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से स्टार्ट
आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती करने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।

RRB JE Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन 14 अगस्त से होंगे शुरू।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकेंगे अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भर्ती बोर्ड RRB ने देशभर में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार भारतीय रेलवे में बतौर जूनियर इंजीनियर के रूप में अपनी सेवा देना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन 14 अगस्त, 2026 से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर, 2026 तक इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक जूनियर इंजीनियर के कुल 4098 पदों पर भर्ती की जाएगी। पद से संबंधित अधिक जानकारी उम्मीदवार जल्द ही आरआरबी द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन में देख सकेंगे।
आयु-सीमा
जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
आरआरबी जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन 14 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर RRB JE Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
