UPSC EPFO Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, इस डेट तक अप्लाई करने का मौका
यूपीएससी में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC EPFO Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक।
14 सितंबर तक करें आवेदन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर APFC के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार APFC के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एपीएफसी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को 14 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- एपीएफसी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कितनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
एपीएफसी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 Notification Direct Link
इन स्टेप्स से खुद करें घर बैठे अप्लाई
एपीएफसी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSC EPFO/APFC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी आदि को ध्यान से दर्ज कर लें
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन सहित अन्य डिटेल
