विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC EPFO APFC 2026: कल है असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sun, 13 Sep 2026 03:59 PM (IST)

यूपीएससी एपीएफसी भर्ती के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल यानी 14 सितंबर है। अगर आप भी स्नातक उत्तीर्ण ...और पढ़ें

UPSC EPFO APFC Vacancy 2026

UPSC EPFO APFC Vacancy 2026

HighLights

  1. ईपीएफओ एपीएफसी पदों पर तुरंत कर लें अप्लाई।

  2. कल के बाद बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर भर्ती (UPSC EPFO Vacancy 2026) के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 सितंबर निर्धारित है। ऐसे में जो युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता करें चेक

यूपीएससी असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर भर्ती 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग जैसे एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट प्रदान की गई है।

स्वयं भरा जा सकता है भर्ती के लिए फॉर्म

ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे स्वयं ही मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां भी आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है-

  • यूपीएससी एपीएफसी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर OTR कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को फीस के रूप में केवल 25 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क रूप से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) एवं इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आरटी के लिए वेटेज 75% निर्धारित है जो 300 अंकों के लिए होगा। इंटरव्यू 100 अंकों के लिए होगा जिसके लिए वेतन 25 फीसदी निर्धारित है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल- 10 (पे मैट्रिक्स 7th CPC) के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगा।

यह भी पढ़ें- बंपर पदों पर भर्ती और बिना परीक्षा-इंटरव्यू के चयन, 10वीं पास जल्द कर लें इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए अप्लाई