विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Civil Services 2022: जारी हुई सिविल सेवा और वन सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना, आवेदन शुरू

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 02 Feb 2022 09:36 AM (IST)Updated: Thu, 03 Feb 2022 07:06 AM (IST)

UPSC Civil Services 2022 संघ लोक सेवा आयोग ने 2 फरवरी 2022 को सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा की ...और पढ़ें

यूपीएससी सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी है।
यूपीएससी सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी है।

नई दिल्ली, एजुकेसन डेस्क। UPSC Civil Services 2022: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के संयुक्त रूप से आयोजन के लिए अधिसूचना 2 फरवरी 2022 को जारी कर दी गयी है। विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी (गजेटेड) पदों पर भर्ती के योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु यूपीएससी द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए पहले चरण में संयुक्त रूप से प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाती है। वर्ष 2022 के लिए इस संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की गई।

इस लिंक से देखें सिविल सेवा परीक्षा 2022 अधिसूचना

इस लिंक से देखें वन सेवा परीक्षा 2022 अधिसूचना

यूपीएससी प्रिलिम्स 2022 के लिए आवेदन शुरू

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी प्रिलिम्स 2022 के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आयोग द्वारा वर्ष 2022 के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए 22 फरवरी तक कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा।

इस लिंक से करें आवेदन

सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए योग्यता

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा और वन सेवा संक्युक्त प्रारंभिक परीक्षा में वे ही उम्मीदवार सम्मिलित हो सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की है। हालांकि, अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आयोग द्वारा निर्धारित तारीखों को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है, अधिक जानकारी और अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें।