UPPSC PCS Pre Recruitment 2026: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई
यूपी पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UPPSC PCS Pre Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक।
कुल 500 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदावरों के लिए एक अहम खबर है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक UPPSC PCS Pre Recruitment 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के लिए 27 जुलाई तक ही आवेदन कर सकते हैं। इसलिए तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
यूपी पीसीएस की परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएग। प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन और दूसरा पेपर सीसैट के लिए संचालित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक संचालित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित किए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कैसे करें अप्लाई
यूपी पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करके मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
