UPESSC Assistant Professor Vacancy 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई
उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आज यानी 07 अक्टूबर को आखिरी मौका है। उम्मीदवार ...और पढ़ें

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।
HighLights
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका।
परीक्षा में 360 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक UP Assistant Professor Recruitment 2026 के लिए अप्लाई नहीं कर सके हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
रजिस्ट्रेशन फीस
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,000 रुपये, एससी एवं एसटी के लिए 1,500 रुपये और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित है।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।
हर महीने इतना मिलेगा वेतनमान
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
लिखित परीक्षा का पैटर्न
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 30 सवाल सामान्य ज्ञान विषय से और 90 सवाल संबंधित विषय से पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत जवाब देने पर एक अंक की कटौती भी की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 40 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
पात्रता, आयु, सैलरी और रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
